कक्षा 9 गणित 6. रेखाएँ एवं कोण | Lines and angles Maths Objective Questions

6. रेखाएँ एवं कोण

1. एक न्‍यूनकोण का माप है:
(A) 0० और 90० के बीच
(B) 90० और 180० के बीच
(C) 180० और 270० के बीच
(D) 270० और 360० के बीच

उत्तर – (A)

2. एक समकोण की माप है:
(A) 90०
(B) 180०
(C) 135०
(D) 225०

उत्तर – (A)

3. एक अधिककोण की माप है:
(A) 0० और 90० के बीच
(B) 90० और 180० के बीच
(C) 180० और 270० के बीच
(D) 270० और 360० के बीच

उत्तर – (B)

4. एक सरलरेखीय कोण की माप है:
(A) 90०
(B) 90० और 180० के बीच
(C) 180०
(D) 180० और 270० के बीच

उत्तर – (C)

5. पूरक कोणों का योग है:
(A) 90०
(B) 180०
(C) 270०
(D) 360०

उत्तर – (A)

6. संपूरक कोणों का योग है:
(A) 90०
(B) 180०
(C) 270०
(D) 360०

उत्तर – (B)

7. 30० का पूरक कोण है:
(A) 60०
(B) 150०
(C) 135०
(D) 105०

उत्तर – (A)

8. 49० का संपूरक कोण है:
(A) 31०
(B) 41०
(C) 71०
(D) 131०

उत्तर – (D)

9. नीचे के चित्र में x का मान है :
(A) 90०
(B) 180०
(C) 153०
(D) 63०

उत्तर – (C)

10. किसी त्रिभुज का बहिष्‍कोण 80० है तथा इसके दो सम्‍मुख अंत:कोण समान हैं। दोनों अंत:कोणों की माप क्‍या होगी?
(A) 38०
(B) 36०
(C) 40०
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (C)

11. किसी त्रिभुज के दो कोण एक–दूसरे के पूरक हो, तब त्रिभुज :
(A) एक समकोण त्रिभुज होगा
(B) एक न्‍यूनकोण त्रिभुज होगा
(C) अधिक कोण त्रिभुज होगा
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A)

12. किसी समकोण त्रिभुज के दोनों न्‍यूनकोणों के कोणार्द्धक के बीच के कोण की माप क्‍या होगी?
(A) 90०
(B) 120०
(C) 135०
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (C)

13. यदि दो समांतर रेखाएँ किसी तिर्यक रेखा से प्रतिच्‍छेद होती है, तब किन्‍हीं दो संगत कोणों का समद्विभाजक आपस में :
(A) समांतर होते हैं
(B) लम्‍बवत् होते हैं
(C) एक रैखीय होते हैं
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A)

14. यदि दो रेखाएँ किसी एक ही रेखा पर लम्‍बवत् है, तब वे दोनों रेखाएँ आपस में :
(A) समांतर होती हैं
(B) लम्‍बवत् होती हैं
(C) एक रैखीय होती हैं
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A)

15. यदि कोई कोण अपने संपूरक कोण से 32० कम है तब कोण क्‍या होगा?
(A) 58०
(B) 74०
(C) 148०
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (B)

16. दो पूरक कोणों का अनुपात 2 : 3 है, तब दोनों कोण क्‍या होंगे?
(A) 50०, 40०
(B) 36०, 54०
(C) 58०, 32०
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (B)

17. शीर्षाभिमुख कोणों में एक (2x + 30)० तथा 3x० है तब, x का मान क्‍या होगा?
(A) 20०
(B) 30०
(C) 50०
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (B)

18. एक बिंदु के परित: कोण 80०, 120०, 110० हैं, तब चौथे कोण की माप क्‍या होगी?
(A) 60०
(B) 90०
(C) 50०
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (C)

19. किसी त्रिभुज में निम्‍न कोण–समूहों में कौन सम्‍भव है?
(A) 20०, 70०, 80०
(B) 50०, 70०, 60०
(C) 20०, 90०, 80०
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (B)

20. किसी त्रिभुज में :
(A) दो समकोण होते हैं
(B) एक से ज्‍यादा अधिक कोण होते हैं
(C) ज्‍यादा–से–ज्‍यादा तीन न्‍यून कोण होते हैं
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (C)

21. त्रिभुज के दो कोण 70०, 50० है, तब तीसरा कोण :
(A) 80०
(B) 60०
(C) 90०
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (B)

22. ABC में, कोणें का अनुपात 3 : 5 : 7 है। तब त्रिभुज :
(A) समकोण
(B) अधिक कोण
(C) न्‍यूनकोण
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (C)

23. एक कोण अपने संपूरक कोण का दुगुना है। कोण की माप क्‍या होगी?
(A) 45०
(B) 60०
(C) 120०
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (C)

24. एक कोण अपने पूरक कोण के आधे से 30० अधिक है। कोण की माप क्‍या होगा?
(A) 50०
(B) 100०
(C) 150०
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A)

25. यदि (4x + 4)० तथा (5x – 4)० एक–दूसरे के पूरक है। x की माप क्‍या होगी?
(A) 9
(B) 12
(C) 18
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (C)

26. उस कोण की माप क्‍या होगी यदि इसके पूरक का 6 गुना उसके संपूरक के दुगुने से 12 कम है?
(A) 40
(B) 38
(C) 48
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (C)

27. दो संपूरक कोणों का अनुपात 4 : 5 है। कोण की माप कया होगी?
(A) 80०, 100०
(B) 60०, 120०
(C) 45०, 135०
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A)

28. एक रेखा पर खड़ी किरण से प्राप्‍त आसन्‍न कोणों का योग :
(A) 90०
(B) 180०
(C) 360०
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (B)

29. यदि दो आसन्‍न कोणों का योग 180० हो, तो उनकी बाह्य भुजाएँ :
(A) परस्‍पर लम्‍बवत् होती हैं
(B) समान्‍तर होती हैं
(C) एक ही रेखा में होती हैं
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (C)

30. शीर्षाभिमुख कोण आपस में :
(A) लम्‍बवत् होते हैं
(B) संपूरक होते हैं
(C) समान होते हैं
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (C)

31. किसी बिन्‍दु के परित: सभी कोणों का योग इनमें से किसके बराबर होगा?
(A) एक समकोण
(B) दो समकोण
(C) चार समकोण
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (C)

32. यदि कोई तिर्यक रेखा दो समांतर रेखाओं को प्रतिच्‍छेद करें, तब संगत कोणों का प्रत्‍येक युग्‍म :
(A) असमान होता हैं
(B) समान होता हैं
(C) संपूरक होता हैं
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (B)

33. यदि एक तिर्यक रेखा दो रेखाओं को इस तरह काटे क‍ि संगत कोणों का युग्‍म समान हो, तो रेखाएँ :
(A) समांतर होती हैं
(B) लम्‍बवत् होती हैं
(C) प्रतिच्‍छेदित होती हैं
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A)

Leave a Comment