Bihar Board Class 9 Science Chapter 1 — हमारे आस-पास के पदार्थ (Matter in Our Surroundings) के सभी महत्वपूर्ण Objective Questions यहाँ दिए गए हैं। BSEB Class 9 Annual Exam 2026 की तैयारी के लिए ये प्रश्न अत्यंत उपयोगी हैं।
हमारे आस-पास के पदार्थ — Objective Questions
1. पदार्थ की कितनी अवस्थाएँ होती हैं?
(A) 2 (B) 3 ✓ (ठोस, द्रव, गैस) (C) 4 (D) 5
2. ठोस पदार्थ की विशेषता है:
(A) अनिश्चित आकार (B) निश्चित आकार और आयतन ✓ (C) निश्चित आयतन, अनिश्चित आकार (D) कोई भी नहीं
3. द्रव का वाष्प में परिवर्तन कहलाता है:
(A) संघनन (B) ऊर्ध्वपातन (C) वाष्पीकरण ✓ (D) हिमीकरण
4. जल का क्वथनांक होता है:
(A) 0°C (B) 50°C (C) 100°C ✓ (D) 212°C
5. जल का हिमांक (Freezing point) है:
(A) 0°C ✓ (B) 4°C (C) −4°C (D) 100°C
6. ठोस से सीधे गैस में परिवर्तन को कहते हैं:
(A) वाष्पीकरण (B) संघनन (C) ऊर्ध्वपातन ✓ (D) संलयन
7. गैसों में अणुओं के बीच रिक्त स्थान होता है:
(A) बहुत कम (B) कम (C) बहुत अधिक ✓ (D) नहीं होता
8. SI पद्धति में तापमान का मात्रक है:
(A) सेल्सियस (B) फारेनहाइट (C) केल्विन ✓ (D) कैलोरी
9. -273°C बराबर होता है:
(A) 100 K (B) 173 K (C) 0 K ✓ (परम शून्य) (D) 273 K
10. वाष्पीकरण की दर बढ़ती है जब:
(A) तापमान कम हो (B) आर्द्रता अधिक हो (C) तापमान अधिक हो और आर्द्रता कम हो ✓ (D) हवा न चले
11. पदार्थ के कणों में सदा होती है:
(A) स्थिरता (B) गतिज ऊर्जा ✓ (C) स्थितिज ऊर्जा (D) कोई ऊर्जा नहीं
12. बर्फ पिघलने पर तापमान:
(A) बढ़ता है (B) घटता है (C) स्थिर रहता है ✓ (D) बहुत तेजी से बढ़ता है
Class 9 Science के सभी chapters के objective questions के लिए hellobseb.com पर visit करें और BSEB exam में top marks लाएँ!